Bihar Jamin Survey Online: इस प्रक्रम में पूर्वजों के नाम से चले आ रहे खतियान, रजिस्ट्री डीड व ज़मीन को उत्तराधिकारी के नाम से
अलग-अलग खाता खोला जाएगा। इसके साथ ही साथ Bihar Jamin Survey Online 2024 की मानचित्र भी अपडेट की जाएगी। और
भूमि स्वामित्व के नाम से अधिकार अभिलेख बनाई जाएगी। जिसे हम प्रॉपर्टी कार्ड के नाम से भी जानेंगे
बिहार भूमि सर्वेक्षण के मुख्य उद्देश्य
- इस भूमि सर्वेक्षण से आधुनिक तकनीक के माध्यम से पुराने और अधूरे भूमि अभिलेखों को अद्यतन किया जाएगा।
- भूमि सीमा विवाद, स्वामित्व विवाद और अन्य संबंधित विवादों का समाधान किया जाएगा।
- सर्वेक्षण डेटा का उपयोग भूमि उपयोग नियोजन और कृषि, उद्योग और अन्य गतिविधियों के लिए भूमि के उचित आवंटन के लिए किया जाएगा।
- सटीक भूमि अभिलेखों से राजस्व संग्रह में सुधार होगा।
- विकास कार्यों के लिए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया पारदर्शी और कुशल हो जाएगी।
Bihar Jamin Survey Online: बिहार में जमीन सर्वे कैसे करायें?
Bihar Jamin Survey Online: बिहार में सभी भूस्वामियों को अपनी जमीन का सर्वे करवाना अनिवार्य है। सभी मौजा में जमीन का सर्वे
करवाने के लिए कैंप लगाया गया है। जिसमें कानूनगो के साथ अमीन और बंदोबस्त पदाधिकारी की विशेष तौर पर नियुक्ति की गई है।
अगर कोई व्यक्ति अपनी जमीन का सर्वे करवाना चाहता है तो सबसे पहले उसे दो फॉर्म भरने होंगे इसमें पहला फॉर्म स्वघोषणा प्रपत्र 2
और वंशावली प्रपत्र 3 (1) है। इस फॉर्म को ध्यान से भरें और सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ इसे जमा कर दें। उसके बाद बिहार सरकार
द्वारा सर्वेक्षण के लिए लाए गए अमीनों द्वारा आपकी जमीन का सर्वेक्षण किया जाएगा।
|